बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर के दौरे पर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी है। उनहोंने यहां मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। बलरामपुर जिले को 1489 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है।
मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर बलरामपुर के लिए ₹1,488.89 करोड़ लागत की 466 विकास परियोजनाओं एवं श्रावस्ती जिले के लिए ₹260.37 करोड़ लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामसभा कोइलरा में लोगों को संबोधित भी किया।
बलरामपुर में बनेगा मेडिकल कॉलेज
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का संकल्प लीजिए.बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। आकांक्षी जिलों में विकास कार्य प्राथमिकता दी जा रही है। अटल जी ने भी बलरामपुर को चुना था। बलरामपुर में विकास के बहुत कार्य कराए गए है। मोदी जी के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहा है। बलरामपुर की धरती महात्माओं की धरती है। अटल जी ने यहीं से राजनीति शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि अगले वर्ष तक बलरामपुर जिले को हम लोग एक मेडिकल कॉलेज भी देने जा रहे हैं।