1st Nov Ad

एमएसएमई सम्मेलन 30 नवंबर को लखनऊ में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

बरेली: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 30 नवंबर को एमएसएमई सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। आईके पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि निर्यात प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मार्च हाल में यह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें विभिन्न उद्योग अपनी-अपनी स्टॉल लगाने के लिए सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। तकनीकी सत्र के दौरान ओपन फॉर्म में उद्यमियों को नए-नए अविष्कारों से रूबरू कराया जाएगा, ताकि बदलते स्वरूप और समाज में बदल रही सोच के प्रति अपने उद्योगों को अपडेट करके उन्नति की दिशा में आगे बढ़े। प्रेसवार्ता के दौरान चैप्टर चेयरमैन तनुज मशीन, सचिव मयूर धीरवानी, कोषाध्यक्ष रजत मेहरोत्रा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, नीरज गोयल, एसके सिंह, सुरेश सुन्दरानी, रवि खंडेलवाल, राकेश धीरवानी सहित आदि सदस्य मौजूद रहे।