प्रभात फेरी श्री भोलानाथ मंदिर घी की मंडी आलमगीरी गंज से श्री खंडेलवाल मंदिर तक निकाली

लोगों ने बड़े उत्साह से गुरु भक्तों का किया स्वागत सत्कार

बरेली: परम पूज्य संत सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में विराट दिव्य सनातन सत्संग का आयोजन 5 से 8 अक्टूबर श्री त्रिवटी नाथ मंदिर में होने जा रहा है। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल संत सुधांशु जी महाराज के आगमन से पूर्व प्रभात फेरियों का आयोजन कर रहा है। जिसमें शहर के विभिन्न मार्गों से प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। इसी क्रम में 27 सितंबर की प्रभात फेरी श्री भोलानाथ मंदिर घी की मंडी आलमगीरी गंज से श्री खंडेलवाल मंदिर तक गई।

मार्ग में लोगों ने बड़े उत्साह से गुरु भक्तों का स्वागत सत्कार किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा तथा जलपान की व्यवस्था थी। भक्त गण बड़े उल्लास से भजनों को गाते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी में प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल, महामंत्री पवन अरोड़ा, कथा संयोजक संजय गर्ग, कथा संयोजक संदीप मेहरा, मंजू गोयल, राकेश खंडेलवाल, अनुराधा खंडेलवाल, कंचन अग्रवाल, ममता गर्ग, राजकुमार चोपड़ा, राकेश अरोड़ा, कृष्ण गांधी, उमा रेलन, संजय पाठक, शांति नूतन मिश्रा, सुमित्रा गंगवार, ममता गर्ग आदि ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।