जरूरतमंदों में किया कम्बल का वितरण

बस्ती मण्डल के प्रथम सांसद उदयशंकर दूबे की जयंती पर किया गया याद

बस्ती: बस्ती मण्डल के प्रथम सांसद गांधी कला भवन के साथ ही अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक उदयशंकर दूबे को उनके 125 वीं जयंती पर सोमवार को याद किया गया। इसी क्रम में कला प्रसार समिति की उप सभापति विन्देश्वरी दूबे को उनके 80 वें जयन्ती पर याद करते हुये स्मृति में गोष्ठी के साथ ही जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण किया गया।

कला प्रसार समिति सचिव हरिस्वरूप दूबे के संयोजन में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बस्ती मण्डल के प्रथम सांसद उदयशंकर दूबे ने गांधी कला भवन के साथ ही अनेक शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना किया। समिति की उप सभापति विन्देश्वरी दूबे ने अपने पति स्वर्गीय वंशीधर दूबे के साथ मिलकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की दिशा में पूरी ताकत लगा दिया। दुर्भाग्य से प्रशासन साथ नहीं दे रहा है और गांधी कला भवन को सरकारी कार्यालय बना दिया गया। स्थिति ये है कि गांधी जयन्ती तक पर गांधी कला भवन के द्वार बंद रहते हैं। उनका पूरा प्रयास होगा कि प्रथम सांसद के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रयास लगातार जारी रहे।