जान्हवी ने बढ़ाया बस्ती का मान

जान्हवी को राज्यपाल ने किया सम्मानित

बस्ती: गन्ना सचिव मानवेन्द्र त्रिपाठी की पुत्री जान्हवी का आईसीएमआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर नोयडा में टेक्निकल असिस्टेन्ट न्यूट्रेशन पद पर हुआ है। शहर के बारी टोला निवासी जान्हवी की प्रारम्भिक शिक्षा स्वामीदयानन्द शिशु विद्या मंदिर से हुई। उसने चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से स्नातक किया। जान्हवी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया इसके लिये प्रदेश की राज्यपाल ने उसे सम्मानित किया।

जान्हवी के चयन पर उनकी माता उर्मिला तिवारी, बडे पिता बालकृष्ण त्रिपाठी, डा. उर्मिला त्रिपाठी, धर्मेन्द्र त्रिपाठी एडवोकेट के साथ ही परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। जान्हवी ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों, और गुरूजनों को दिया है।