UP Ad 1 23rd Sep

‘आप’ की समीक्षा बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर

तीन पूर्व पदाधिकारी 6 वर्षों के लिए निष्कासित

बस्ती: शनिवार को आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में रोडवेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती, बूथों के गठन के साथ ही जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष पर जोर दिया गया। बौद्ध प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष ई. इमरान लतीफ ने कहा कि एकजुटता से ही लक्ष्य हासिल होंगे। उन्होंने 15 अक्टूबर तक बूथ स्तर के कमेटियों के गठन का निर्देश दिया, जिससे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से अपनी भूमिका निभा सके। समीक्षा बैठक में सर्व सम्मत से निर्णय के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष राम यज्ञ निषाद के साथ ही अरूण प्रकाश कुरील, मोहम्मद इशहाक को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।

Middle Ad 23rd Sep UP

जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा ने समीक्षा बैठक में विस्तार के साथ जनपद के सांगठनिक स्थिति की जानकारी दिया। बैठक में जिला प्रभारी देवेन्द्रनाथ अम्बेडकर, सह प्रभारी महेश कुमार राव, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजय कुमार चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया के वे अरविन्द केजरीवाल के बताये मार्गों पर चलते हुए पूर्वान्चल में पार्टी की नींव मजबूत करे।