170 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण-पत्र देकर बढ़ाया हौसला

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन

बस्ती: अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापति के संयोजन में बड़े वन स्थित एक मैरेजहाल में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्वा उपायुक्त परिवहन चुन्नी लाल प्रजापति, विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, बस्ती के पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इन्द्रजीत प्रजापति, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने कहा कि शिक्षा की वह मूल आधार है जिससे प्रजापति समाज की समस्याओं का हल निकलेगा। कहा कि अपने पाल्यों को शिक्षित अवश्य करें जिससे वे देश के सुयोग्य नागरिक बने। अतिथियों ने चयनित 170 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

विशिष्ट अतिथि डा. श्रेया, अविनाश प्रताप प्रजापति, बलिहारी प्रजापति, जवाहिर लाल प्रजापति, धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति, डा. जय-जय राम प्रजापति, संजय कुमार प्रजापति, राजकुमार प्रजापति आदि ने प्रजापति समाज के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक मोर्चो पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि प्रजापति समाज के सबल लोग यदि जरूरतमंदों की मदद की दिशा में पहल करें तो समाज की नई पीढ़ी को ताकत मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक चन्द्रभान प्रजापति, मुन्नीलाल प्रजापति, देवनरायन प्रजापति, नरसिंह प्रजापति, संतराम प्रजापति, देवदत्त प्रजापति, शम्भूनाथ प्रजापति, राम औतार प्रजापति आदि ने छात्रों का आवाहन किया कि वे कितनी भी मुश्किलें आयें शिक्षा जारी रखें।