1st Nov Ad

Basti News: कांग्रेस नेताओं ने फूल मालाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का किया स्वागत

कांग्रेस नेताओं ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया

Basti News: मंगलवार को कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरजेश पाल और कौमी तंजीम के जिलाध्यक्ष डा. मारूफ अली के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फुटहिया चौराहे के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोरखपुर जा रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। अजय राय ने कहा कि यह सम्मान नहीं संघर्ष का समय है।

कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर पार्टी के नीति, कार्यक्रम से लोगों को जोड़ो। कहा कि भाजपा के घृणा, नफरत और साम्प्रदायिक राजनीति से जनता त्रस्त है, वह बदलाव का मन बना चुकी है। अभी से लोकसभा चुनाव के तैयारियों में जुट जाने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।