बीजेपी के घोड़े की ढाई चाल से बचो, ये किसी के नहीं है- अखिलेश यादव

मेरठ: मवाना में सपा मुखिया अखिलेश यादव कुंवर देवेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोड़े की ढाई चाल से बचो। महंगाई की असली वजह भाजपा का भ्रष्टाचार है। देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन बांट कर भारत विश्व गुरु नही बन सकता ।

मेरठ के मवाना पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमारे संविधान को बदल देगी और हमारे लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रही है । अखिलेश ने कहा कि आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सपना दिखाया है कि हम सबसे आगे हैं। देश के 80 करोड़ लोगो को फ्री का राशन देकर भारत विश्व गुरु नहीं बन सकता। आज नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं।

भाजपा के घोड़े की ढाई चाल से बचो

अखिलेश यादव ने कहा की आज भाजपा के घोड़े की ढाई चाल से बचो ये भाजपा किसी की नहीं है। आज राजनीति है युवाओं को रोजगार देने की , किसानों को सम्मान देने की। प्रधान मंत्री कह रहे थे की देश का सबसे बड़ा भंडारण कर रहे हैं। ये भंडारण सरकारी नहीं प्राइवेट वालों का है जो किसानों को सही दाम नहीं देने वाला।