Bharat Jodo Nyay Yatra in UP: काँग्रेस ने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों यूपी में जारी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आज आगरा पहुंचेगी और यहां राहुल गांधी के साथ सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नज़र आएंगे।
आगरा में अपराह्न 2:00 बजे टेढ़ी बगिया में न्याय यात्रा में शामिल अखिलेश यादव शामिल होंगे। वहीं, जौनपुर के बसपा सांसद श्याम सिंह यादव भी आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे।
अखिलेश यादव यात्रा को लेकर कही थी बड़ी बात
वहीं, इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था की जबतक काँग्रेस से सीट शेयरिंग पर बात नहीं हो जाती तबतक वे यात्रा में शामिल होंगे। बता दें की यूपी में दोनों दल इंडिया गठबंधन के अंतर्गत चुनाव लड़ेंगे। काँग्रेस पार्टी यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं, समाजवादी पार्टी के खातों में 63 सीटें गई हैं।