नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानिक किया है। सवामीनाथन के अलावा देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिंह राव, उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भी सम्मानित किया गया है। बता दें कि पिछले वर्ष 28 सितंबर को एमएस स्वामीनाथन का चेन्नई में निधन हो गया था, जिस वजह से उनकी बेटी नित्या राव भारत रत्न लेने पहुंचीं।
किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह को प्रदान किए गए भारत रत्न को ग्रहण करने के लिए जयंत चौधरी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों से दादा को मिला भारत रत्न ससम्मान ग्रहण किया।
इस मौके पर जयंत चौधरी ने कहा कि आज भारत का किसान-कमेरा, मजदूर, देश का गांव-देहात सब खुश हैं, प्रफुल्लित हैं। आज का यह खास दिन चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने वाले देश के करोड़ों लोगों के लिए ऐतिहासिक है। दशकों की मांग आज पूरी हुई है। चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना सम्पूर्ण भारत के लिए गौरव का पल है।