बालिका गृह से 26 लड़कियां हुईं गायब

शिवराज सिंह चौहान ने सरकार से संज्ञान लेने का किया अनुरोध

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक बालिका गृह से 26 लड़कियों के लापता होने की खबर आ रही है। इसमें कई राज्यों की लड़कियां हैं। इन लड़कियों को लेकर किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बालिका गृह का संचालन अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था। मामले को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि, “भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बालगृह से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता तथा संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने एवं त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।”