UP Ad 1 23rd Sep

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, एक मैच के लिए बैन हुए ऋषभ पंत; पढ़ें पूरी खबर 

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 खेल रही दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उनको राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के स्लो ओवर-रेट अपराध के कारण एक मैच के लिए बैन किया गया है। वहीं, पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Middle Ad 23rd Sep UP

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए एक मैच के लिए बैन किया गया है। असल में, पंत की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर 56 के दौरान स्लो ओवर रेट के तहत गेंदबाजी की थी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 7 मई, 2024 को हुआ था।

इन पर भी लगाया गया जुर्माना

दरअसल, पंत ने मिनिमम ओवर रेट से संबंधित ऑफेंस के तहत आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत पंत की टीम का इस सीजन का यह तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और एक मैच के लिए बैन किया गया। अब इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 12 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो जुर्माना लगाया गया है।

DC ने दी थी फैसले को चुनौती

आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्ट‍िकल 8 के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने मैच रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी। इसके बाद अपील को समीक्षा के लिए बीसीसीआई लोकपाल के पास भेजा गया। लोकपाल ने इसके बाद इस मामले की वर्चुल सुनवाई की। इसके बाद मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी माना गया।

आईपीएल में स्लो-ओवर रेट होने पर जुर्माने का नियम

आईपीएल की स्लो ओवर रेट से संबंधित आचार संहिता के तहत यदि किसी टीम के कप्तान से पहला अपराध होता है तो उस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। अगर किसी आईपीएल सीजन में दूसरी बार उस कप्तान से स्लो ओवर रेट का अपराध होता है तो 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। यदि तीसरी बार गलती हुई तो कप्तान पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।