लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती विश्व एकता दिवस के रूप में मनाई

रन फॉर यूनिटी मार्च निकालकर लोगों को किया जागरूक

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की पाँचों शाखाओं में (31 अक्टूबर) सरदार वल्लभ भाई पटेल लौह पुरुष को 148वीं जयंती मनाकर उन्हें श्रद्धांजली एवं नमन किया गया। इस दिन को बच्चों ने विश्व एकता दिवस के रूप में मनाया। सभी शाखाओं में बच्चों ने रन फॉर यूनिटी मार्च निकाली और राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। साथ ही एसेम्बली में शपथ ली गई।

इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए एकेडमी के निदेशक मनीष सिंह ने बताया कि सरदार पटेल उप प्रधानमंत्री और भारत के प्रथम गृह मंत्री थे। आजादी के बाद दो सौ से ज्यादा रियासतों के भारत में विलय का श्रेय सरदार पटेल को दिया जाता है। उन्हें 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया। उन्हें लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। 31 अक्टूबर को पूरा देश राष्ट्रीय एकता दिवस मनाता है।

Lucknow News

उन्होंने कहा कि मेरी एक इच्छा है कि भारत एक अच्छा उत्पादक हो और इस देश में अन्न के अभाव में कोई भूखा न रहे। इस देश की मिट्टी में कुछ अनुठा है जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है। विश्वास और शक्ति दोनों किसी महान कार्य को करने के लिए आवश्यक है।

-आरएल पाण्डेय की रिपोर्ट