21st Nov Header Ad

भदोही से भाजपा ने काटा मौजूदा सांसद का टिकट, डॉक्टर विनोद बिंद को बनाया उम्‍मीदवार

भदोही: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की शेष बची पांच लोकसभा सीटों में शामिल भदोही सीट से मौजूदा सांसद रमेश चंद बिंद का टिकट काट दिया है। इस सीट से पार्टी ने डॉक्टर विनोद कुमार बिंद को प्रत्याशी बनाया गया। इस तरह भाजपा अब तक कुल 71 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है और कुल 13 मौजूदा सांसदों का टिकट कटा है।

बता दें विनोद कुमार बिंद मूलत: चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक के कवई पहाड़पुर गांव के रहने वाले हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। वह मुगलसराय में अपना निजी नर्सिंग होम भी चलाते है। डॉक्टर विनोद इस समय मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक भी हैं। 2022 में वह पहली बार विधायक चुने गए।