11th Nov Header

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर विस्तारक भेजने की तैयारी में बीजेपी

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में मिशन 80 के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए भारतीय जनता पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर संपर्क साध रहे हैं और केंद्र-प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

इसी के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर विस्तारक भेजने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद बबीजेपी जमीनी स्तर पर तैयारियों में जुटेगी। सभी सीटों पर बीजेपी विस्तारक भेजेगी और उन्हें जमीनी रिपोर्ट पेश करनी होगी। विस्तारकों को दिसम्बर तक प्रदेश संगठन को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।