1st Nov Ad

एक लाख से ज्यादा गांवों तक पहुंचने की तैयारी में बीजेपी

ग्राम परिक्रमा अभियान से 2024 साधने की तैयारी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के पहले गांव गांव जाने की तैयारी में है। बीजेपी इस दौरान ग्रामीण वोटरों के घर दस्तक देगी। यह अभियान बीजेपी प्राण प्रतिष्ठा के बाद जनवरी के आखिरी हफ्ते में शुरू करेगी। पार्टी की कोशिश है कि इसके जरिये वह नए मतदाता वर्ग तक तो पहुंचे ही, साथ ही उसके समर्थकों को पहले ही की तरह एकजुट रख सके। जानकारी के मुताबिक यह अभियान 40 दिन तक चलेगा। जनवरी के आखिरी हफ्ते में शुरू होकर यह मार्च के पहले हफ्ते तक चलेगा। इस अभियान के जरिए देश भर में एक लाख चालीस हजार गांवों की परिक्रमा करने का बीजेपी का प्लान है। भारतीय जनता पार्टी मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने ही के मकसद से कौमी चौपाल मुहिम भी शुरू कर रही है जिसके केंद्र में भी गांव ही है।