1st Nov Ad

BJP UP: अब व्यापारी सम्मेलन कराएगी बीजेपी, 20 फरवरी से मुजफ्फरनगर से होगी शुरुआत

BJP UP: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी विभिन्न सम्मेलनों के जरिये सभी वर्गों को साधने की कोशिशों में जुटी हुई है। इन सम्मेलनों के जरिये बीजेपी केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को समाज के सभी वर्गो से रूबरू करवा रही है। इसी कड़ी में बीजेपी अब व्यापारी सम्मेलन करने जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के हर कमिश्नरी में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसकी ज़िम्मेदारी बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ को दी गई है। 20 फरवरी से यूपी में व्यापारी सम्मेलन शुरू होंगे। 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर और 21 को संभल में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

24 को बांदा, 25 को कानपुर, 26 को गोरखपुर, 27 को अलीगढ़-आगरा, 4 मार्च को मेरठ-आजमगढ़-वाराणसी-प्रयागराज और मिर्जापुर में सम्मेलन का आयोजन होगा। इसी रूपरेखा भी तैयार की जा चुकी है। इन सम्मेलनों पर शीर्ष नेतृत्व की निगरानी होगी।