Bjp Uttar Pradesh: बीजेपी का मास्टर प्लान तैयार, पीएम मोदी समेत दिग्गजों के प्रचार कार्यक्रम तय!

Bjp Uttar Pradesh: 2024 लोकसभा चुनाव में मिशन 80 के लक्ष्य को साधने में जुटी भारतीय जनता पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियों और रोड-शो का प्लान तैयार कर लिया है।

सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व को प्रचार की रणनीति का प्लान भेज दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूपी में दस रैलियाँ होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में रोड-शो करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह की भी यूपी में होगी करीब एक दर्जन रैली होंगी।

वहीं, सीएम योगी लगभग हर लोकसभा में रैली करेंगे। सीएम योगी एक दिन में 2-3 लोकसभा सीटों पर रैली करेंगे। जेपी नड्डा भी यूपी में 15 से ज्यादा रैलियां करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मोहन यादव भी रैली करेंगे। सहयोगी दलों के नेताओं के भी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।