कानपुर: वैश्विक चुनौतियों के बीच निर्यातकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. भारत और यूके के बीच कंप्रिहेंसिव इकोनामिक ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) लागू हो गया है. इस समझौते के बाद कानपुर से बुधवार को एक करोड़ रुपये से अधिक के उत्पाद यूके भेजे गए हैं.
ट्रेड एग्रीमेंट फायदे: वैश्विक चुनौतियों के बीच ब्रिटेन से हुए व्यापार समाझौता के लागू होने पर कानपुर में निर्यातकों ने राहत की सांस ली है. अब इस ट्रेड एग्रीमेंट के तहत भारतीय निर्यातकों के जो उत्पाद होंगे उन पर ड्यूटी पूरी तरीके से फ्री हो गई है.
अभी तक भारत से जो खाद्य पदार्थ निर्यात होते थे. उन पर 40 से 50 प्रतिशत तक ड्यूटी लगती थी. वहीं लेदर उत्पादों पर 16 प्रतिशत, जेम्स एन्ड ज्वैलरी पर चार से पांच प्रतिशत समेत अन्य उत्पादों पर भी ड्यूटी कर लगता था. हालांकि अब कंप्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट के तहत सभी उत्पादों को ड्यूटी फ्री कर दिया गया है.- आलोक श्रीवास्तव, सहायक निदेशक, फियो
कानपुर से भेजा गया प्रोडक्ट: इस करार के बाद कानपुर से एक करोड़ रुपये से अधिक के उत्पाद यूके भेजे गए हैं. बता दें कि, कानपुर से ही टेक्सटाइल और लेदर के ढेरों उत्पाद यूके को निर्यात होते रहे हैं. कानपुर में विधायक नीलिमा कटियार ने हरी झंडी दिखाकर उत्पादों को यूके की ओर रवाना किया.
इस करार से चमड़ा कारोबारी को भी अच्छा खासा फायदा होगा.- मुख्तारुल अमीन, वाइस चेयरमैन, काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट
पिछले एक साल से लगातार देश समेत यूपी के निर्यातकों के सामने तमाम आर्थिक संकट आए हैं. जिसमें अमेरिकी टैरिफ की बढ़ी हुई दरें और मिडिल ईस्ट वार जैसी गतिविधियां शामिल हैं. ऐसे में यूके संग करार होना देश- प्रदेश और शहर के निर्यातकों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है.