लखनऊ में स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव, जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश

लखनऊ: इस समय बढ़ रही भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण प्रशासन अलर्ट पर है। इसी के मद्देनजर प्रदेश के कई स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। इससे कक्षा 8 तक के बच्चों को कुछ राहत मिलेगी।

दरअसल, गर्मी की वजह से तापमान में रोज हो रही बढ़ोतरी और हवा में बढ़ते लू को देखते हुए प्रशासन ने ये बड़ा निर्णय लिया है। पहले स्कूलों के संचालन का समय सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक हुआ करता था। मगर, अब नए निर्देश सभी जिलों के अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।

डीएम गंगवार ने जारी किया निर्देश

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने निर्देश जारी करते हुए लखनऊ में विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। अब राजधानी में कक्षा 1 से 8 तक विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित कर प्रातः 7.30 बजे से अपराह्न 1.00 तक सीमित कर दिया गया है। निर्देश में इसके पीछे की वजह दोपहर के बढ़ते तापमान को बताया गया है।