बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

अयोध्या: अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। इसके बाद से भगवान राम की एक झलक पाने के लिए लगातार श्रद्धालुओं की बंपर भीड़ उमड़ी है। अब बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करेंगे। अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन करेंगे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ 31 जनवरी को रामलला का दर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरी कैबिनेट 1 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगें। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी कैबिनेट के साथ 2 फरवरी को रामलला के दर्शन करेंगे। महाराष्ट्र की कैबिनेट 5 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट के साथ 9 फरवरी को करेंगे रामलला के दर्शन करेंगे।