लखनऊ में बादल छाए, 10 जिलों में होगी बारिश

लखनऊ: यूपी के 10 जिलों में आज बारिश हो सकती है। लखनऊ में बादल छाए हुए हैं। 3 दिन की बारिश के बाद लखनऊ के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक रविवार को यूपी के 67 जिलों में बारिश हुई है। लखनऊ में बारिश के चलते हल्की धुंध रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 °C और न्यूनतम तापमान 12 °C दर्ज किया जाएगा। सोमवार को बारिश होने का अनुमान कम ही है। रविवार देर रात में बारिश के साथ हवा की रफ्तार भी कम रही। हालांकि पारा गिरने से ठंड का अहसास बढ़ गया है।

इन दस जिलों में बारिश के आसार

मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली में कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही कौशांबी, प्रयागराज, जौनपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर में कुछ स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है।