11th Nov Header

UP यादव बाहुल्य सीटों पर CM मोहन यादव करेंगे मीटिंग, जानिए वजह

लखनऊ: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी यूपी की 80 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए यादव बेल्ट पर इस बार सबसे ज्यादा फोकस करेगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश के यादव बाहुल्य क्षेत्र का दौरा करेंगे। एमपी के सीएम मोहन यादव के जरिये भाजपा संदेश देना चाहती है कि पार्टी में सामान्य यादव परिवार के व्यक्ति को मुख्यमंत्री का पद दिया गया है। पार्टी के दरवाजे यादव समाज के लिए खुले हैं। पार्टी बताएगी कि यादव समाज के नेताओं का राजनीतिक भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है। यही कारण है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव को आजमगढ़, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद और फिरोजाबाद के दौरे पर भेज सकती है दरअसल यह सभी वह क्षेत्र हैं जहां पर यादव आबादी बाहुल्य है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का आजमगढ़ का पहला दौरा आज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पहले दौर है जहां एमपी के मुख्यमंत्री पांच लोकसभा क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति की बैठक को करेंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ ही आजमगढ़ क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी भी शामिल होंगे जहां आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। दरअसल आजमगढ़ क्लस्टर में शामिल पांच लोकसभा सीटों में यादव मतदाताओं की बड़ी संख्या हैं।