1st Nov Ad

अयोध्या प्रकरण में परिवार से जुड़े प्रतिनिधि मंडल से मिले सीएम योगी, साधु-संतों का भी जाना कुशलक्षेम

अयोध्‍या: उत्‍तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्या प्रकरण में परिवार से जुड़े प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की है। उन्‍होंने राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए सीएम योगी को धन्यवाद कहा है। इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने व्यस्त प्रशासनिक कार्यक्रमों के बीच साधु-संतों व धर्माचार्यों से भी मुलाकात की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरयू अतिथि गृह में मंगलवार रात साधु-संतों व धर्माचार्यों से भी मुलाकात के दौरान उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद सीएम सभी संतों से व्यक्तिगत रूप से मुखातिब हुए। उन्‍होंने संतों से उनकी समस्याएं भी पूछीं। साधु-संतों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपनी बातें रखीं। सीएम ने साधु-संतों संग रात्रिभोज भी किया।

अयोध्या प्रकरण में परिवार से जुड़े प्रतिनिधि मंडल से मिले सीएम योगी, साधु-संतों का भी जाना कुशलक्षेम

इनकी रही मौजूदगी

इस दौरान दशरथ महल के महंत बिंदु गद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य, धर्मदास जी महाराज, राजकुमार दास, कमल नयन दास, महंत रामदास, महंत अवधेश दास, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, शशिकांत दास, विधायक वेदप्रकाश गुप्त आदि मौजूद रहे।