1st Nov Ad

सीएम योगी ने किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

संघ प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ही रामनगरी पहुंच गए। यहां उन्होंने 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का फाइनल निरीक्षण किया और अयोध्या की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन किये। मुख्यमंत्री ने संघ कार्यालय साकेत निलयम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री इसके बाद हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन किये, फिर श्रीराम मंदिर गए और यहां की तैयारियों को देखा। मुख्यमंत्री कारसेवकपुरम भी गए, यहां तीर्थ क्षेत्र की तरफ से बनाई गई टेंट सिटी का अवलोकन किया।