निर्णायक साबित होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

जनता को अब कांग्रेस से उम्मीद

बस्ती: कांग्रेस की ‘उत्तर प्रदेश जोड़ो’ यात्रा से लौटकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने यहां प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि इस यात्रा को देश के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। कहा कि जिस प्रकार से लखनऊ के रकाबगंज से शुरू हुई और शहीद स्मारक तक पहुंची यात्रा में लोग उमड़े उससे स्पष्ट है कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार से ऊबे लोग कांग्रेस से बड़ी उम्मीद लगाये हुये हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि लोकसभा चुनाव अब दूर नहीं है और इण्डिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा देंगे। कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जितनी भी सीटें मिलेंगी उस पर जीत सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस अपने नीति और कार्यक्रम को घर-घर लेकर जायेगी। 2024 का लोकसभा चुनाव निर्णायक साबित होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जननायक राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जो आगामी 14 जनवरी से शुरू हो रही है, उस यात्रा में शामिल होकर लोकतांत्रिक विचारों की इस लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।