काँग्रेस नेता अलका लांबा ने भरी हूंकार- I.N.D.I.A. Alliance 300 पार

लखनऊ: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टार्गेट सेट कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘जड़ी-बूटी’ देते हुए कहा कि अबकी बार 400 पार। आत्मविश्वास से भरपूर पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अकेले भाजपा 370 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। पीएम मोदी का ये आत्मविश्वास विपक्ष को सदमे में डाल चुका है। शायद यही वजह है की बीजेपी को रोकने के लिए विपक्ष अपनी एकजुटटा को मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में काँग्रेस की वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय महिला काँग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने पीएम मोदी के इस दावे पर तंज़ कसा है।

लखनऊ पहुंचीं अलका लांबा ने काँग्रेस मुख्यालय में प्रेस कोंफ्रेस के दौरान अबकी बार 400 पार वाले सवाल पर पीएम मोदी के खिलाफ हुंकार भर दी। इसके साथ ही उन्होने इंडिया अलायंस का टार्गेट भी सेट कर दिया है।

राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की वरिष्ठ नेता अलका लांबा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 16 राज्यों का मैंने दौरा किया है। मणिपुर होते हुए अरुणाचल, असम, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब से होते हुए मैं यूपी पहुंचीं हूं। संवाददाता सम्मेलन उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस के संगठन को राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करना है। कार्यकारिणी की बैठक होनी है, संगठन को मजबूत करने पर एक चर्चा होनी है।

अलका लांबा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा जल्द ही यूपी में प्रवेश करने जा रही है। सभी को बेसब्री से इंतजार है। पांच न्याय को मुद्दा बनाया गया है। नारी, युवा भागीदारी, श्रमिक और भागीदारी न्याय की आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दस साल में हुए अन्याय को उजागर कर रहे है, न्याय का हक मिलने तक हम ऐसी ही यात्रा और संघर्ष जारी रहेंगे। उन्होने कहा है की इंडिया अलायंस 300 पार करके दिखाएगा।