कांग्रेस ने युवाओं की क्षमताओं को बर्बाद किया, पेपर लीक किया, यही सच्‍चाई है: पीएम मोदी

आगरा: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (25 अप्रैल) को आगरा और फतेहपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस और गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री मोदी ने राधे-राधे से भाषण की शुरुआत की। वे बोले आपके पास विशेष रूप से आया हूं। पहले कुछ देने आता था, लेकिन इस बार विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। यदि भारत विकसित होता है तो आपके परिवार, आपका और आपके बच्चों का भला होगा, इसलिए देश एकजुट होकर आ रहा है।

मोदी के लिए सब हुए एक

पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर में जो हत्यारों के दलाल हैं। जो पुरानी सरकारों को घूस देकर अपने काम कराने में एक्सर्ट हो गए। जिन पुरानी सरकारों में बैठे लोगों को मलाई खाने को मिलती थी, वो अब बौखला गए हैं। बहुत नाराज हैं। वो नहीं चाहते हैं कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वे एकजुट हो गए हैं। मोदी की गारंटी सबका साथ सबका विकास की है।

उन्‍होंने कहा कि हमारा 10 साल का रिकॉर्ड हो या फिर भाजपा का संकल्प पत्र। हम जोर दे रहे हैं कि सरकारी योजनाओं का सबको लाभ मिले। पीएम ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को बांट कर रख दिया है। इसलिए आज मोदी तुष्टीकरण को समाप्त करके संतुष्टीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उस पर शत-प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा हुआ है।

कांग्रेस ने युवाओं की क्षमताओं को बर्बाद किया

ओबीसी का आरक्षण चुराने की साजिश

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि 27 प्रतिशत जो ओबीसी का आरक्षण है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने रातों रात मुस्लिम को ओबीसी बनाकर हक पर डाका डाला है।  न्यायालय ने उनकी बात को ठुकरा दिया है। इसलिए कांग्रेस पिछले दरवाजे से काम करने का प्रयास कर रही है। ओबीसी के 27 प्रतिशत के कोटे से छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस यही करना चाहती है। यह डाका है कि नहीं।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन का नया प्लान सामने आया है। याद रखना कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।  कांग्रेस ने युवाओं की क्षमताओं को बर्बाद किया है। हमारे पड़ोस राजस्थान में, वहां कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री के करीबी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वो कह रहे हैं कि राजस्थान में जो पेपर लीक हुआ, उसमें कांग्रेस की गहलौत सरकार खुद शामिल थी। पीएम मोदी ने कहा कि बताओ इससे बड़ा धोखा क्या हो सकता है। राजस्थान में कांग्रेस का पेपर लीक हो गया है। ये ही कांग्रेस की सच्चाई है।

कांग्रेस ने युवाओं की क्षमताओं को बर्बाद किया

घर-घर जाना…मेरी ओर से राधे-राधे कह देना

कितनी भी गर्मी क्यों न हो, कितनी भी शादियां क्यों ने हो, जब मैं दिन रात मेहनत करता हूं, तो देशवासियों से इतना तो मांग सकता हूं कि वोट जरूर दें। अब मेरा एक काम ओर करना। घर-घर जाना और लोगों से कहना कि मोदी जी आए थे, राधे-राधे बोल गए हैं।

सीएम योगी ने किया स्वागत

इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि इस ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी आगरा में पीएम मोदी का आगमन हुआ है। इस अवसर पर मैं आगरा की जनता की ओर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। उन्‍होंने कहा कि दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। विकास के कार्य हुए हैं। जिन लोगों को भारत के अंदर, विकास की योजनाएं, सुरक्षित भारत अच्छा नहीं लगा रहा है, वे फिर गठबंधन करके आए हैं।