Bareilly News: कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आहान पर 9 से 26 अक्टूबर तक चलने वाले दलित गौरव संवाद अभियान की शुरुआत महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने की। बैठक में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया, दलित समाज को जागरूक होना है। डॉक्ट , इंजीनियर, वकील को वचन पत्र भरवा कर पार्टी से जोड़ने का संकल्प दिया। वचन पत्र भरवाने बाद दलित समाज को पार्टी से जोड़ते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बूथ स्तर तक मजबूत करने का आहान किया। वर्तमान में सरकार हर मोर्चे पर असफल हो गई है, आज महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से आम आदमी त्रस्त है। सरकार ने जनता से जो वायदा किए थे, उसको पूरा नहीं किया।
गौरव संवाद के माध्यम से दलितों को उनके अधिकार बताए जाएंगे और महानगर की प्रत्येक पदाधिकारी को 11 अधिकार पत्र भरवाने का लक्ष्य दिया गया। दलित समाज की मांगों को हम प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार बनने के बाद उनकी सभी समस्याओं का समाधान भी करेंगे। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुसार इस अभियान को चलाने के लिए महानगर की 80 वार्ड को 8 सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें एक महामंत्री और सचिव को 10 वार्ड जिम्मेदारी दी गई है। 20 वार्डों पर एक सेक्टर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी एवं एआईसीसी सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पीसीसी सदस्य एवं प्रवक्ता योगेश जौहरी, वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल देव शर्मा, मुकेश वाल्मीकि, महासचिव फिरोज खान, महासचिव डॉ सर्वत हुसैन हाशमी, बब्बू भाई, राजेश कुमार, राहुल, मुन्ना अंसारी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित है।