न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने गाया रामधुन

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर सुनियोजित हमले करवा रही बीजेपी

बस्ती: राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा बीजेपी व आरएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये सुनियोजित हमले तथा असम में मन्दिर में राहुल गांधी को एण्ट्री न देने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी दफ्तर पर रामधुन गाया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा आज हम कांग्रेसजनों ने उपरोक्त घटनाओं का विरोध दर्ज कराश।

कांग्रेसजनों ने पार्टी दफ्तर पर गांधी का चित्र रखकर उनके सम्मुख भजन गाया अराजकता फैलाने वाले बीजेपी व संघ कार्यकर्ताओं को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु भगवान से प्रार्थना किया। उन्होंने कहा, भाजपा नफरतों का इतिहास रच रही है। इस स्तर तक गिरावट देखी जा रही है जिसे देश सदियों तक याद रखेगा और उसकी मिसालें देगा। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं प्रवक्ता मो. रफीक खां ने उपरोक्त घटनाओं की तीखी निन्दा की।