न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस

कांग्रेस का जन्म संघर्षों के पेट से हुआ है: दिलीप

बस्ती: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। इसके समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी दफ्तर से शास्त्री चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं बस्ती जनपद के प्रभारी दिलीप निषाद भी हाथों में मशाल लिये कार्यकर्ताओं के साथ चले। इससे पूर्व उनका पार्टी कार्यालय पर फल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी अवधेश सिंह ने किया।

दिलीप निषाद ने कहा कांग्रेस का जन्म संघर्षों के पेट से हुआ है। कांग्रेसजनों ने क्रूर और तानाशाह अंग्रेजों से लोहा लेकर भारत को आजादी दिलाई थी। आज अन्याय व अत्याचार से लड़ने को कांग्रेस पूरे देश में दोगुनी ताकत से खड़ी हुई है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता हमारे लिये अनमोल नगीना है, जो राहुल गांधी की आवाज में आवाज मिलाते हुये अन्याय और अत्याचार के खिलाफ उनके द्वारा छेड़ी गयी देशव्यापी जंग में उनके साथ है। पार्टी कार्यालय पर उन्होने एक एक कार्यकर्ता का विधिवत परिचय प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू के नेतृत्व में निकला मशाल जुलूस गांधी नगर होते हुये शास्त्री चौक पहुंचा। इस दौरान जोड़ों जोड़ो भारत जोड़ो तथा छोड़ो छोड़ो नफरत छोड़ों के नारे गूंजते रहे।