बरेली: थाना कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर ढाल के पास निवासी 48 वर्षीय जितेंद्र अग्रवाल पुत्र कृष्ण कुमार ठेले पर कपड़ा बेचने का काम करता शुक्रवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। मृतक के बेटे अभय अग्रवाल ने बताया कि चौपला पुल से निचे गिर गए कैसे गिरे, इस बात का कुछ मालूम नहीं है। चौपला पुल से नीचे गिर जाने से उनकी मौत हो गई है। वहीं चौपला पुल के पास खड़े लोगों ने बताया, चौपला पुल से नीचे कूद कर सुसाइड किया है।
पुलिस ने जितेंद्र अग्रवाल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना परिवार वालों को दी। परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। जितेंद्र अग्रवाल की पत्नी सुमन अग्रवाल और दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्ट को भेजा।