डिंपल यादव ने अपर्णा के चुनाव लड़ने पर कहा- मैदान में कोई भी आए, मैनपुरी तो…

मैनपुरी: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने के बाद से सभी राजनीतिक दल जीत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव भी लगातार अपने संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही हैं।

मंगलवार (19 मार्च) को भी डिंपल यादव ने यहां लोगों से संपर्क किया। इस दौरान एक बार फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर रखा। डिंपल ने कहा कि सपा को लोगों को साथ मिल रहा है।

डिंपल यादव ने किया जीत का दावा

जिले के सुल्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने एक बार फिर जीत का दावा किया। मैनपुरी के अधिकारियों को हटाने के लिए की गई शिकायत पर कहा कि पार्टी द्वारा शिकायत की गई है।

वहीं, मैनपुरी से भाजपा के टिकट पर अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेताजी के प्रति मैनपुर को लोग समर्पित रहे हैं, आगे भी रहेंगे। सपा को ही यहां से जीत मिलेगी।