नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रकाश पर्व दीपावली का त्योहार जवानों के साथ मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। यहां लेप्चा में उन्होंने देश के जवानों से मुलाकात की और उनके साथ दिवाली का उत्सव मनाया। पीएम ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- ‘बहादुर सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं।’ वहीं, प्रधानमंत्री को अचानक अपने बीच देखकर जवान भी हैरान रह गए।
Reached Lepcha in Himachal Pradesh to celebrate Diwali with our brave security forces. pic.twitter.com/7vcFlq2izL
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2023
प्रधानमंत्री ने पोस्ट कर देशवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं
देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं।
Wishing everyone a Happy Diwali! May this special festival bring joy, prosperity and wonderful health to everyone’s lives.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2023
इससे पहले खबरें आ रही थीं कि पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ दिवाली मनाने जा सकते हैं। प्रधानमंत्री के जम्मू के ज्यौड़ियां के रक्ख मुट्ठी क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की खबरें आ रही थीं। हालांकि, पीएमओ की ओर से इसे लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई थी।
इन अवसरों पर PM मोदी ने सैनिकों के साथ मनाई दिवाली
साल 2014 में विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में जवानों के साथ दिवाली मनाई।
साल 2015 में पंजाब के अमृतसर में सैनिकों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया।
साल 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सैनिकों संग दिवाली मनाई।
साल 2017 में जम्मू-कश्मीर के गुरेज में जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया।
साल 2018 में उत्तराखंड के केदारनाथ में दिवाली का त्योहार मनाया।
साल 2019 में जम्मू संभाग के राजोरी में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई।
साल 2020 में दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में मनाई।
साल 2021 में जम्मू संभाग के राजोरी जिला के नौशहरा में दिवाली उत्सव मनाया।
साल 2022 में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल में दिवाली मनाई।