लखनऊ: श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी का 52वां सलाना समागम श्री गुरु सिंह सभा ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिन्डोला लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 6.30 बजे श्री सुखमनी साहिब के पाठ के उपरान्त हजूरी रागी भाई राजिन्दर सिंह ने अपनी मधुरवाणी में आसा की वार का अमृतमयी शबद कीर्तन गायन किया।
लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के सदस्यों द्वारा 52वां गुरमति समागम मनाए जाने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। ज्ञानी सुखदेव सिंह ने रागी जत्थों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के मुख्य सेवादार मनमीत सिंह बंटी ने आई संगतों एवं निष्काम सेवा संस्थाओं सिक्ख सेवक जत्था, दशमेश सेवा सोसाइटी, सिक्ख यंग मेन्स एसोसिएशन, यूथ खालसा एसोसिएशन, अम्रत सेवक जत्था एवं खालसा इंटर कालेज का आभार व्यक्त किया समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर वितरित किया गया।
-आरएल पाण्डेय की रिपोर्ट