रेव पार्टी केस में एल्विश यादव को कोर्ट से मिली जमानत

नोएडा: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार (22 मार्च) को कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने उनको जमानत दे दी है। एल्विश यादव के एडवोकेट प्रशांत राठी ने बताया कि कोर्ट ने एल्विश यादव को 50,000 रुपये की दो जमानत राशि पर जमानत दी है।

जानकारी के मुताबिक, एनडीपीएस के लोअर कोर्ट ने एल्विश यादव को जमानत दी है। रेव पार्टियों में सांप का जहर मंगाने के मामले में एल्विश यादव को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उनकी पहली जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई थी, जिसके बाद वकील ने दूसरी याचिका दायर की और अब एल्विश यादव को जमानत मिल गई है।