11th Nov Header

भावुक हुईं सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता के नाम लिखी चिट्ठी, की ये अपील

लखनऊ: काँग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेकर राज्यसभा के जरिए संसद पहुंचने का फैसला किया है। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी। उन्होंने जयपुर जाकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा भी भर दिया है।

भावुक हुईं सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता के नाम लिखी चिट्ठी, की ये अपील

सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव जीतती रहीं हैं। सोनिया ने गांधी परिवार के इस गढ़ से 2009, 2014 और 2019 का चुनाव जीता। उनका आखिरी लोकसभा चुनाव इस मायने में बहुत खास रहा कि वो उत्तर प्रदेश से चुनकर आने वाली कांग्रेस पार्टी की अकेली लोकसभा सांसद थीं। यहां तक कि परंपरागत अमेठी सीट पर राहुल गांधी को बीजेपी नेता स्मृति इरानी से हार का मुंह देखना पड़ा। अब सोनिया के राज्यसभा का रुख करने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं की पार्टी प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।