11th Nov Header

यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़, 8 साल पहले जेल से हुआ था फरार…

आजमगढ़: जिला जेल से वर्ष 2016 में फरार हुआ एक लाख का इनामी बदमाश शुक्रवार की देर रात यूपी एसटीएफ टीम के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

सूचना पर सिधारी पुलिस को साथ लेकर यूपी एसटीएफ की टीम भदुली बाईपास के पास अपराधी के आने का इंतजार करने लगी। रात लगभग दो बजे दो व्यक्ति पैदल आते हुए दिखायी दिए। जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

यह है मामला

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यूपी एसटीएफ की टीम जिले में फरार चल रहे अपरधियों की तलाश में जुटी थी। एसटीएफ के उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में मौजूद टीम को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि 2016 में आजमगढ़ जेल से अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार शातिर अपराधी जितेंद्र मुसहर सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाईपास मार्ग से पैदल ही गुजरने वाला है।