मथुरा में प्रबुद्धजन सम्मेलन: सीएम योगी बोले- विपक्ष के लिए फैमिली फर्स्‍ट, जबकि पीएम मोदी के लिए नेशन फर्स्‍ट है

मथुरा: मथुरा जिले में बुधवार (27 मार्च) को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ कर दिया। इससे पहले उन्‍होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्‍ण के दर्शन करके पूजा-अर्चना की।

मुख्‍यमंत्री योगी ने आज ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले पूर्वोत्तर में उग्रवाद था। जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाज थे। साल 2014 के बाद मोदी नेतृत्व में वहां शांति बहाल हुई है। अब सैनिक जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों द्वारा घायल नहीं किए जाते हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्‍होंने कहा कि 26 मिनट प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस पार्टी रही। उन्‍होंने कहा कि 2014 से पूर्व योजनाएं जाति और धर्म के अनुसार बनाई जाती थी। उनका लाभ भी जाति और धर्म के चेहरे अनुसार दिया जाता था। मोदी सरकार ने नागरिकों की संतुष्टि को अपनी जीत का आधार बनाया, जाति मजहब को नहीं।

सीएम योगी ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए फैमिली फर्स्ट है, जबकि नरेंद्र मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है। फैमिली फर्स्ट वालों के राज में भ्रष्टाचार माफिया राज और पुष्टिकरण की राजनीति होती थी। नरेंद्र मोदी के राज में, रामराज, सबका साथ सबका विकास, माफिया राज की समाप्ति के कार्य होते हैं।