1st Nov Ad

लखनऊ एयरपोर्ट पर 20 जनवरी से एंट्री हो जाएगी बैन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले हाई अलर्ट पर यूपी

लखनऊ: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पूरा प्रदेश हाई अलर्ट पर है। बाहर से यूपी आने वाले और यूपी से बाहर जाने वाले सभी पर पुलिस की पैनी नजर है। इस बीच खबर आ रही है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर 20 जनवरी से विजिटर पास और एंट्री टिकट देने पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला आगामी महत्वपूर्ण अवसरों यानी 22 जनवरी और 26 जनवरी को देखते हुए लिया गया है। गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई बड़ी हस्तियों का आगमन होगा। वहीँ, 26 जनवरी के मद्देनजर लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्थाओं में ख़ासा इजाफा कर दिया गया है।