1st Nov Ad

सबको सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती, बच्चों में शुरू से ही कौशल विकसित करें: राज्यपाल

लखनऊ: भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि बच्चों में शुरू से ही कौशल विकसित किया जाना चाहिए जिससे कि बड़े होकर वो सिर्फ सरकारी नौकरी के सहारे न रह जाएं।

उन्होंने कहा कि सभी को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती हैं इसलिए जरूरी भी है कि बच्चों में शुरू से ही कौशल का विकास किया जाए।

इसके लिए जरूरी है कि शिक्षक बच्चों की रुचि को पहचाने और उस दिशा में उसे बढ़ावा दें। अगर किसी बच्चे को पर्यावरण में रुचि है तो उसे बढ़ावा दें। इससे जब वो बड़ा हो तो किसी एक विधा में उसके पास कौशल हो।