Fatehpur: नए मतदाताओं के साथ नव वधुओं पर भाजपा की नजर, मिशन वोटर चेतना तेज

फतेहपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तैयारियां अन्य पार्टियों की अपेक्षा अधिक तेजी से चल रही हैं। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में जिले के सभी 23 मंडलों में वोटर चेतना महाभियान की कार्यशाला हुई। यहां पर नए मतदाताओं के साथ नव वधुओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, जिससे अधिक से अधिक मतदान कराया जा सके।

वोटर चेतना महाभियान कार्यशाला के तहत सभी मण्डलों में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। हंसवा मंडल की कार्यशाला पंचायत भवन औरेई में हुई। यहां पर जिला महामंत्री उदय लोधी और मंडल समन्वयक और जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह मौजूद रहे। उदय लोधी ने कहा कि हमें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में योगदान देते हुए सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम चलते हैं। ऐसे में पार्टी ने तय किया है कि जो अपनी आयु सीमा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं और नव वधुओं को मतदाता सूची से जोड़ा जाए। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।

Fatehpur: नए मतदाताओं के साथ नव वधुओं पर भाजपा की नजर, मिशन वोटर चेतना तेज

अभियान में तेजी लाने के लिए लगाए गए वरिष्‍ठ नेता

महामंत्री ने बताया कि साथ ही ऐसे लोगों को मतदाता सूची से बाहर भी कराना है जो अब हमारे बीच नहीं हैं। आयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के असोथर मंडल कार्यशाला में विधायक विकास गुप्ता, महाअभियान के जिला संयोजक और जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान मौजूद रहे। विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि नाम बढ़ाने के लिए फार्म छह का उपयोग करते हुए नए नाम मतदान सूची में शामिल कराना है। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों तक मतदाता सूची और फार्म संख्या 6, 7, 8 पहुंच गये हैं। अभियान में तेजी लाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को लगाया गया है।