21st Nov Header Ad

प्रादेशिक चैम्पियनशिप में छाए महर्षि फतेहपुर के छात्र

प्रतिभागियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम किया ऊंचा

फतेहपुर: महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में प्रदेश स्तरीय रोप स्किपिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर के प्रतिभागियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम ऊंचा कर दिया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि मजिस्ट्रेट इवेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि यूथ आइकॉन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, आदर्श व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, प्रदेश रोप स्किपिंग चैम्पियनशिप सचिव संजय कुमार तिवारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।

Fatehpur

महर्षि विद्या मंदिर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। यहाँ पर रोप स्किपिंग स्पीड, ड्रोप स्प्रिंट, फ्री स्टाइल, डबल डच, स्पीड रिले, इवैंट अन्डर 14, अंडर 17 और अंडर 19 की प्रतिस्पर्धाएं हुईं। इनमें फतेहपुर के साथ कानपुर, लखीमपुर, शाहजहाँपुर, वाराणसी, लखनऊ, पीलीभीत के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

स्पीड होप इवेंट अंडर 14 में महर्षि विद्या मंदिर की श्रद्धा सिंह ने स्वर्ण पदक, शगुन कनौजिया ने रजत और अन्नू तिवारी ने काँस्य पदक जीते। इसी तरह अंडर 17 में सीएचएस स्कूल कानपुर की हृषता ने सोना, महर्षि विद्या मंदिर की अनख मिश्रा ने चांदी और दीपाली शुक्ला ने कांसा जीता। अंडर 19 में रितु यादव ने स्वर्ण, तथा शिखा यादव ने रजत प्राप्त किया। अंडर 14 स्पीड स्प्रिंट में अन्नू तिवारी ने स्वर्ण, आयोनिजा ने रजत प्राप्त किया।

Fatehpur

अंडर 14 बालक वर्ग में समर्थ ने स्वर्ण पदक, आदित्य रजत व श्रेयांश सिंह काँस्य पदक जीता। अंडर 17 में गुरुनानक इंग्लिश स्कूल वाराणसी के आयुश सिंह स्वर्ण, सीएचएस स्कूल कानपुर के अंकित सिंह ने रजत और महर्षि विद्या मंदिर फतेहपुर के यश शुक्ला ने काँस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 19 (डबल अंडर) में केंद्रीय विद्यालय शाहजहाँपुर के मो. अरीब ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पदक देकर सम्मानित किया।

“खेल में हार जीत तो होती रहती है, लेकिन हार में भी आगे बढ़ने का संकल्प रखना चाहिए। बच्चों को सदैव अपनी रूचि के अनुसार किसी न किसी खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।”

Fatehpur

इवेंदु कुमार,
मजिस्ट्रेट, फतेहपुर।

“खेल के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं। खेल को खेल की भावना से लेना चाहिए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए कहा, यह कोई जरूरी नहीं कि जो पढ़ाई में अच्छा हो, वही कुछ कर सकता है।”

प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य
महर्षि विद्या मंदिर, फतेहपुर।