संचारी रोगों पर वार कर रहा नगर पालिका फतेहपुर, लोगों से भी अपील

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश भर में चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फतेहपुर नगर पालिका परिषद में असर दिख रहा है। तभी तो कलस्टर के अनुसार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रशासनिक स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में शहर के आधा दर्जन क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, ईओ समीर कुमार कश्यप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संचारी रोगों पर नियंत्रण लगाने के लिए मसवानी, रामगंज पक्का तालाब, पनी, अस्ती, सिविल लाइन, मुरान टोला, बाकरगंज, चंदियाना, आवास विकास, अमरजई सहित कई वार्डों में अभियान चलाया गया। यहां पर नगर पालिका के ईओ समीर कुमार कश्यप ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आप सभी को आगे आना होगा। अभियान के तहत डेंगू, चिकनगुनिया, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और कालाजार जैसी संचारी रोगों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गड्ढों, नालियों में जलभराव न होने पाए, क्योंकि जलभराव से ही संचारी रोग फैलते हैं। सभी लोग अपने आसपास गंदगी ना फैलने दें, सफाई करें और इससे होने वाले रोगों से बचें।

संचारी रोगों पर वार कर रहा नगर पालिका फतेहपुर, लोगों से भी अपील

लोगों से भी की सफाई पर विशेष ध्‍यान देने की अपील

ईओ ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचे सभी लोग स्वास्थ्य रहें। नगर पालिका परिषद की ओर से नियमित गलियों में झाड़ू लगवाई जा रही है, साथ ही नालों, नालियों की सफाई कराई जा रही है। मोहम्मद हबीब ने बताया कि विशेष संचारी रोग अभियान के तहत रूटीन सफाई के साथ ही झाड़ियों की कटाई एंटी लार्वा छिड़काव भी कराया जा रहा है।

संचारी रोगों पर वार कर रहा नगर पालिका फतेहपुर, लोगों से भी अपील

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, मोहम्मद हबीब, क्षेत्रीय सुपरवाइजर गजम्फर हुसैन, वैभव,  राजन, विजय, प्रकाश, परवेज अहमद, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र सिंह,  बिरजू सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।