फतेहपुर: मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम की बनी रणनीति

कर्तव्य पथ और वाटिका में इसी मिट्टी को लगाया जाएगा

फतेहपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने मेरी माटी, मेरा देश के दूसरे चरण के लिए रणनीति तैयार कर ली है। इसमें 23 कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार को यह जानकारी भाजपा पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम प्रभारी उदय लोधी ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां हुईं हैं। सभी कार्यक्रम 13 अक्टूबर तक पूरे हो जाएंगे।

फतेहपुर में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के प्रभारी उदय लोधी ने डेली इनसाइडर से खास जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में कर्तव्य पथ बनना है। जिसमें देश भर की मिट्टी का उपयोग होगा। पहले चरण के तहत फतेहपुर में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत घर घर से मिट्टी एकत्रित की गई है। जिसमें जिले के सभी विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर शामिल हैं। अब दूसरे चरण में सभी मण्डलों में 23 कार्यक्रम होंगे। इनमें 13 ब्लॉक और 10 निकाय शामिल हैं। यहाँ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Fatehpur News

कार्यक्रम के तहत भाजपा के बूथ अध्यक्ष और निकाय बूथ अध्यक्ष कलश को एकत्रित करेंगे। साथ ही 13 अक्टूबर तक सभी ब्लॉक और निकाय में कार्यक्रम होंगे। यहाँ पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक, मंत्री होंगे। साथ ही निकाय अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों की मौजूदगी होगी। उदय लोधी ने बताया, कलश यात्रा में शहीद या स्वतंत्रता संग्रम सेनानियों के यहाँ से मिट्टी लेने की शुरुआत हुई थी। फिर घर घर मिट्टी एकत्रित की गई है। जिनके यहाँ फर्श पक्की थी, उन घरों से चावल लिया गया है। यह सभी कलश 15 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगे। फिर यहाँ से दिल्ली के लिए रवानगी होगी। जहां पर देश भर से 75 सौ कलश एकत्रित होंगे। कर्तव्य पथ और वाटिका में इसी मिट्टी को लगाया जाएगा।