फतेहपुर: सोशल मीडिया के जरिए विपक्ष पर लगाम लगाएगी भाजपा

विपक्ष की भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल दें जवाब

फतेहपुर: भाजपा जिला कार्यालय में सोशल मीडिया, आईटी विभाग के पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य था कि संगठन के लिए सोशल मीडिया का सदुपयोग कैसे हो? इसपर विस्तार से चर्चा हुई। इसके लिए सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक शुभम ने जिला स्तर के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा, विपक्ष की भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल जवाब दें। जिससे गलत और भ्रामक जानकारी पर रोक लग सके।

Fatehpur News

मुख्य अतिथि शुभम मिश्र ने कहा, केंद्र सरकार और राज्य सरकार लोगों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। हमें ऐसी योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचानी है। तो वहीं कार्यशाला में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, आप सभी संगठनात्मक कार्यों को जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। आज की कार्यशाला में और भी जानकारी आपको हुई है। संगठन की एक-एक गतिविधि, वह चाहे केंद्र, प्रदेश या जिले की हो आपको सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करना है। साथ ही विपक्ष की भ्रामक पोस्टों का सटीक जवाब भी देना है। कार्यशाला में उपस्थित आईटी विभाग के क्षेत्रीय सहसंयोजक हर्ष द्विवेदी ने आईटी विभाग के आन्तरिक विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मनोज मिश्रा ने किया।

Fatehpur News

इनकी रही मौजूदगी

कार्यशाला में आईटी विभाग के जिला संयोजक पंकज मिश्रा, सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक धनंजय द्विवेदी, जिला महामंत्री चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, उदय लोधी, नीरज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, आईटी सह संयोजक उमंग मिश्रा,पवन साहू, रितिक विश्वकर्मा, सौरभ अग्निहोत्री, करुणेश द्विवेदी, विवेक गुप्ता, योगेश सहित सोशल मीडिया विभाग, आईटी विभाग की लोकसभा टोली, विधानसभा टोली, सभी मंडल टोली के जिम्मेदार मौजूद रहे।