FATEHPUR: भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में मनाया गया पार्टी कार्यकर्ता का बर्थडे, कटा केक

फतेहपुर: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में केक काटकर जश्न मनाया गया। यहां पर भाजपा कार्यकर्ता रवि श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने केक कटवाकर रवि श्रीवास्तव का मुंह मीठा कराया। इस दौरान भाजपा के कुलदीप भदौरिया, उदय लोधी, भानु प्रताप सिंह, अतुल दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रवि श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर क्षण को यादगार बना दिया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने उनके जन्मदिन पर स्वयं आकर उन्हें बड़ा उपहार दिया है। यह उनके लिए कभी न भूलने वाला रहेगा। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने रवि श्रीवास्तव के कार्य करने की क्षमता और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव से लवकर निकाय चुनाव और अन्य क्षेत्रीय स्तर पर होने वाले चुनावों में रवि श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यालय के कार्यों को सही दिशा में ले जाने के साथ ही सभी के प्रति मान सम्मान के साथ अपने सरल व्यवहार को बनाए रखा।

FATEHPUR: भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में मनाया गया पार्टी कार्यकर्ता का बर्थडे, कटा केक

भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने भी दीं शुभकामनाएं  

भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने रवि श्रीवास्तव को जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम में कुलदीप भदौरिया ने भी रवि श्रीवास्तव का मुंह मीठा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मौजूद सभी लोगों ने रवि श्रीवास्तव को उनके जन्मदिन पर उपहार और शुभकामनाएं भेंट कर उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा की।