11th Nov Header

Fatehpur: प्रयागराज एडीजी ने कहा- नारी सशक्त होगी, तभी समाज सशक्त होगा

फतेहपुर: समाज में जबतक महिला सशक्त नहीं होंगी, तबतक का समाज सशक्त नहीं होगा। यह बात प्रयागराज एडीजी भानु भास्कर ने मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं से कही। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें सुरक्षा का बोध कराने के लिए किया गया।

सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में एडीजी ने संबोधित करते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप लोग ऐसे सपने देखिये, जो पूरे हों। उन्होंने कहा कि आपके लक्ष्य पाने में बड़ी मुश्किलें आएंगी, लेकिन आप परिश्रम करिए, क्योंकि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। एडीजी ने छात्राओं को “आप हम चुप नहीं रहेंगे, अब हम बोलेंगे” कहकर उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि आपके बोलने से बहुत कुछ सही होता है। आपके लिए 1090, 112 नंबर हैं। इनमें अपने साथ हो रहे गलत व्यवहार को बोलिये, आपको सहायता मिलेगी।

एडीजी ने छात्राओं को किया प्रोत्‍साहित

एडीजी भानु भास्‍कर ने कहा कि ऐसे में आपको बोलना है, आपको चुप नहीं रहना है। शायद इसमें कुछ सुधार भी आया है, इसीलिए आज देश आगे बढ़ रहा है। आप इस बढ़ोतरी को आगे बढ़ाईये। आज पुलिस में 30 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज देश की राष्ट्रपति एक महिला हैं, आपके जिले की डीएम महिला हैं। यह आपको प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा माध्यम है।