फतेहपुर: लोडर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिनव समेत पूरी टीम का सम्मान

फतेहपुर: आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के लोडर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिनव यादव और उनकी टीम का सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के दौरान कई दिग्गजों ने उपस्थिति दर्ज कराई। यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक विकास गुप्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कलेक्टरगंज स्थति आदर्श व्यापार मंडल कार्यालय स्थति परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, लोडर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, महामंत्री देवदत्त, कोषाध्यक्ष सिद्धांत गुप्ता, उपाध्यक्ष धनंजय यादव सहित कई पदाधिकारी और सहयोगी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सरकार की योजनाओं से जोड़ने के साथ ही अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

फतेहपुर: लोडर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिनव समेत पूरी टीम का सम्मान

सभी लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लें: विधायक विकास गुप्‍ता  

भाजपा जिलाध्‍यक्ष मुखलाल पाल ने कहा, मैं आप लोगों के बीच से निकलकर आप लोगों के बीच में हूं। मेरा संघर्ष, मेरी राजनीति आप लोगों के बीच से ही हुई है। जिस तरह आपने साथ दिया है, उसी तरह सरकार भी आपके साथ खड़ी है। आप आगे बढ़िए और सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए रोजगार से जुड़िए। आयोजन के दौरान विधायक विकास गुप्ता ने भी सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं। आप सभी आगे बढ़े और सरकारी योजना का लाभ लें। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने सभी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष अभिनव यादव को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अभिनव यादव सहित कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री आशीष कुमार, मीडिया प्रभारी कमल तिवारी, संगठन मंत्री राजू साहू, प्रचार मंत्री मनीष यादव और संयुक्त मंत्री मोहन कुमार को प्रमाण पत्र देकर उन्हें संगठन को आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया।

 

पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही विधायक विकास गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग की ने अपना आशीर्वाद दिया। संगठन की ओर से मैं सभी मुख्य, विशिष्ट अतिथियों और आए हुए पदाधिकारियों, लोगों को धन्यवाद देता हूं।”

अभिनव यादव, जिलाध्यक्ष

लोडर संघ, फतेहपुर।